
राजस्थान में हैवानियत की इंतेहा पार, एक लड़की के साथ 23 लोगों ने किया गैंगरेप देश में महिलाओं की सुरक्षा के सभी दावे फेल हैं। आये दिन उनके साथ हो रहे अत्यचार देश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ताजा घटना राजस्थान के बीकानेर की है। यहां एक लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं गईं हैं। दिल्ली से राजस्थान पहुंची एक युवती के साथ 23 लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो नामजद और 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने भी महिला के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। पुलिस में दर्ज मुकदमें के अनुसार रेप 28 वर्षीय पीड़िता महिला दिल्ली के न्यू फ़्रेंच कोलोनी की रहने वाली है वारदात के समय बीकानेर के रिदमालसर पुरोहित स्थित अपने प्लाट को देखने पहुंची थी। उसी दौरान जब महिला वापिस लौटने के लिए जयपुर हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास किसी साधन का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक बुलेरो से आये और उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया और अगवा कर लिया। गाड़ी में ही उन्होंने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार दोनों युवकों ने वहां से उसे पलाना गांव की तरफ़ ले गए। आरोपी दो युवकों के नाम राजू और सुभाष थे। उन दोनों 6 अन्य युवकों बुला लिया। उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके। पीडिता को अन्य लोगों के हवाले कर दिया। सभी ने पीड़िता के साथ दरिंदगी कीए। हैवानियत की इंतेहा पार करते हुए आरोपियों ने लड़की वहीं फेंक दिया जहां से उसे उठा कर ले गए थे। इस्तनी बड़ी वारदात के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। और 5 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं पीडिता का मेडिकल कराकर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता के 164 में बयान लिए गए।
राजस्थान में हैवानियत की इंतेहा पार, एक लड़की के साथ 23 लोगों ने किया गैंगरेप - YouTube |
| 3 Likes | 3 Dislikes |
| 4,675 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 29 Sep 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét