
क्रान्ति दिवस राजबली यादव की पुण्य तिथि 9 अगस्त से समाजवादी पार्टीपूरे प्रदेश में देश बचाओ, देश बनाओ अभियान शुरू करेगी जिसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मडना में आयोजित पुण्य तिथि श्रद्धांजलि सभा में करेंगे। यह जानकारी सपा के पूर्व काबीना मंत्रीअवधेश प्रसाद ने शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गरीबों और मजलूमों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक का. राजबली यादव की पुण्य तिथि पर विशाल जनसभा का आयोजन विकास खण्ड पूराबाजार के ग्राम मडना में किया जा रहा है। इस मौके पर का. राजबली स्मारक पब्लिक इण्टर कालेज मडना में लगाये गये का. राजबली यादव की प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे करेंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा और सपा की जनसभा को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में फैजाबाद और अम्बेडकरनगर जिले से पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता जनसभा में एकत्र होगी। उन्होंने कहा कि आज ऐसे हालात बन गये हैं कि लोग केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से घुटन महसूस कर रहे हैं। हर वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान हैं जनता की उम्मीद अब केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिकी है। जनता चाहती है कि यदि उसे समस्याओं से निजात पाना है तोउत्तर प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार को लाना होगा तथा इसके पूर्वलोकसभा में अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी के सांसदों को पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के प्रकरण में भाजपा की सरकार के रूख से आक्रोश पनपा है समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तो उसने पौने दो लाख शिक्षामित्रों का समायोजन किया था जिसे भाजपा के शासन के दौरान खत्म कर दिया गया है। शिक्षामित्रों का भी भरोसा अब समाजवादी पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने 9 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत तैयारी से अवगत कराया उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत रूदौली विधा
Akhilesh yadav ने किया बड़ा ऐलान देश बचाओ, देश बनाओ अभियान शुरू करेगी - YouTube |
| 68 Likes | 68 Dislikes |
| 10,728 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 8 Aug 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét