
राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हो सकती है एक और F I R राधे मां की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। 28 सितम्बर को दिल्ली के विवेक विहार थाने में एस.एच.ओ. की कुर्सी पर बैठने का मामला थाने पहुंच गया है। दिल्ली के वकील ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज करवाई है तथा उनके खिलाफ एक और एफ.आई.आर. दर्ज हो सकती है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में आई इस फोटो में राधे मां विवेक विहार के थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठी हैं और थाना प्रभारी हाथ जोड़े खड़े हैं। वहीं वीडियो में जी.टी.बी. एन्क्लेव थाने के 5 पुलिस कर्मी रामलीला के मंच पर राधे मां के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर तस्वीरों के साथ वीडियो भी सामने आ चुका है।
राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हो सकती है एक और F I R - YouTube |
1 Likes | 1 Dislikes |
662 views views | 725,580 followers |
People & Blogs | Upload TimePublished on 10 Oct 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét