
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। जीत के बाद अहमद पटेल ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया और सत्य की जीत बताया। पांचवी बार राज्यसभा चुनाव जीते अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'सत्यमेव जयते।' उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, 'यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है। यह धनबल, बाहुबल और राज्यसरकार की मशीनरी के दुरुपयोग की करारी हार है।' अहमद पटेल ने कहा, 'मैं हर एकविधायक को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने धमकी और बीजेपी के दबाव के बावजूद मेरे लिए वोट डाले।' उन्होंने कहा, 'बीजेपी का व्यक्तिगत बदला और पॉलिटिकल टेरर सार्वजनिक हो चुका है।गुजरात के लोग विधानसभा चुनाव में उचित जवाब देंगे।' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा किराहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है और हम चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढ़वाडिया ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'जिन विधायकों के पास घरों में 50 हजार रुपये नहीं हैं। उन्होंने 15 करोड़ रुपये को नजरअंदाज कर दिया।'
अहमद पटेल चुनाव जीतकर बीजेपी ko दिया भूकंप - YouTube |
| 24 Likes | 24 Dislikes |
| 1,786 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 9 Aug 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét