
हर्षिता की हत्या को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में उनकी बहन ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति ने ही मेरी बहन की हत्या कराई है। - हर्षिता की बहन ने लता दहिया ने कहा कि मेरी बहन मां की हत्या के मामले की गवाह थी, इसलिए मेरे पति ने उसकी हत्या कर दी। - मंगलवार को पानीपत के चमराड़ा गांव से पुग्थला जाने वाले रास्ते पर कार सवार बदमाशों ने हर्षिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। - पानीपत के डीएसपी देश राज ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम चल रहा है, जल्दी ही हम मामले की तह तक पहुंच जाएंगे। - मिली जानकारी के मुताबिक हर्षिता दहिया मंगलवार की शाम को पानीपत के गांव चमराड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद हर्षिता अपनी कार से सोनीपत जिले के गांव पुग्थला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान चमराड़ा गांव से निकलते वक्त एक कार ने हर्षिता की कार को ओवरटेक करके हर्षिता की कार को जबरन रुकवा लिया। कार रुकने के बाद कार में सवार एक युवक बाहर निकला और हर्षिता को अकेला छोड़कर भाग जाने की धमकी देने लगा। - इसके बाद हर्षिता के सभी साथी निशा, प्रदीप कुमार, संदीप, भगत कार से नीचे उतर कर हर्षिता को अकेले कार में छोड़कर भाग गए। हत्यारे ने तकरीबन 7 राउंड फायरिंग की और मौके से अपने साथी के साथ भाग निकला। - इस पूरे मामले की सूचना हर्षिता के साथियों ने थाना इसराना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
हर्षिता की हत्या को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा - YouTube |
| 3 Likes | 3 Dislikes |
| 624 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 18 Oct 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét