
जब पीएम ही धोखेबाज निकल जाए, तो जनता क्या करे : अन्ना हजारे अपने जनांदोलन से केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की जड़ें हिलाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे की नाराजगी अब एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपनी नजर में लोकपाल को अहम हथियार मानने वाले अन्ना हजारे ने कहा है कि जब देश का प्रधानमंत्री ही धोखेबाज निकल जाए, तो जनता कहां जाएगी। अन्ना ने कहा कि सरकार गठन के तीन साल से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद लोकपाल के मुद्दे पर यह सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। इसी से परेशान होकर जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले हफ्ते से हमारा आंदोलन एक बार फिर दिल्ली में शुरू होगा। अन्ना हजारे ने कहा कि लोकपाल, लोकायुक्त जैसे कानून जो जनता को जल्द और सस्ता तरीके से न्याय दे सके। शासन-प्रशासन में बढ़ते भ्रष्टाचार को नियंत्रण में ला सके। शासन-प्रशासन में बढ़ती अनियमितताओं और मनमानी पर प्रतिबंध लगा सके। स्वच्छ शासन और प्रशासन निर्माण हो। शासन और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेही बने। ऐसे परिवर्तन लाने की शक्ति लोकपाल, लोकायुक्त कानून में है। उन्होंने कहा कि लोकपाल, लोकायुक्त कानून बनाने का काम पांच साल में भी नहीं होता, लेकिन इस कानून को तोड़मोड़ करनेवाला बिल तीन दिनों में बनता है। यह देशवासियों के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी है। अन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प करो। ऐसी स्थिति में जनता उनपर कैसे विश्वास करे? उन्होंने कहा कि मेरा तो प्रधानमंत्री की बातों से विश्वास ही उठ गया है। बड़ी आशा से मैं इनकी तरफ देख रहा था। इसलिए तीन साल में इनके बारे में कुछ बोला नहीं। सिर्फ चिठ्ठी लिखकर याद दिलाता रहा, लेकिन आजतक कुछ नहीं किया गया। अन्ना ने कहा है कि लोकपाल, लोकायुक्त पर सरकार का नियंत्रण ना रहते हुए जनता का नियंत्रण रहे। इसलिए प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक, सभी अधिकारी, कर्माचारी लोकपाल, लोकायुक्त के दायरे में होने चाहिए। अगर जनता ने सबूत के साथ शिकायत कि, तो लोकपाल इन सबकी जांच कर सकता है। दोषी मिलने पर सजा हो सकती है। इसलिए कोई भी पक्ष-पार्टी लोकपाल, लोकायुक्त कानून लाना नहीं चाहती। अन्ना ने कहा कि हमारी टीम न
जब पीएम ही धोखेबाज निकल जाए, तो जनता क्या करे : अन्ना हजारे - YouTube |
| 314 Likes | 314 Dislikes |
| 41,385 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 11 Oct 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét