
प्रोफेसर ने पढ़ाया सीएम योगी को इतिहास, बोले-‘सोच समझकर दें बयान’ सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से आहत प्रोफेसर आर नाथ ने सीएम को अपनी पुस्तक ‘द ताज महल (हिस्ट्री एंड आर्किटेक्चर)’ के साथ एक लेटर भेजा है. इस लेटर में उन्होंने लिखा है कि आप इस पुस्तक को पढ़िए और सोच समझकर ताजमहल के बारे में बोलिए. आर नाथ ने सीएम को यह पत्र उनके द्वारा एक सभा ने दिये गये बयान से आहत होने के बाद भेजा है. सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताज को लेकर कहा था कि ताज भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है. कौन हैं प्रोफेसर आर नाथ ? तकरीबन 50 किताबें और 200 रिसर्च पेपर लिखने वाले इतिहासकार प्रोफेसर आर नाथ ने सीएम योगी के बयान पर कहा कि सीएम के बयान से उन्हें बड़ी वेदना हुई है. ताजमहल यमुना नदी के किनारे भारत भूमि पर बना है. इसे मध्यकाल में भारतीय कारीगरों ने भारतीय ईंट पत्थर चूने से बनाया था. ताजमहल को एक भारतीय राजा ने भारतीय धन से बनवाया था. ‘समझ बूझकर बयानबाजी करिए’ इसी के साथ आर नाथ ने लिखा है कि अगर आपने केवल पुस्तक ‘हिस्ट्री ऑफ मुगल आर्किटेक्चर’ के वॉल्यूचर के पार्ट एक को देख लिया होता तो आप इस तरह की बात नहीं करते. इसी के साथ इतिहासकार ने निवेदन करते हुए कहा कि आप इस विषय पर पढ़कर, समझ बूझकर बयानबाजी करिए. RSS और सरकार इतिहास चाहती है बदलना आर नाथ ने अपने पत्र में कई पुस्तकों का जिक्र किया है. जिसके जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ को ताज से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने को कहा गया है. बातचीत के दौरान आर नाथ ने कहा कि आरएसएस और सरकार लगातार इतिहास बदलने का काम कर रही है. इस समय वृंदावन में आरएसएस की बैठक चल रही है. इतिहास बदलने के डर से मैंने यह पत्र अब लिखा है.
प्रोफेसर ने पढ़ाया सीएम योगी को इतिहास, बोले-‘सोच समझकर दें बयान’ - YouTube |
| 18 Likes | 18 Dislikes |
| 1,497 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 3 Sep 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét