
यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर एक ओर हमला करते हुए कहा कि -जयंत सिन्हा के साथ जय शाह पर लग रहे आरोपों की भी जांच हो । पूर्व वितमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक यशवंत सिन्हा ने इन दिनों मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कुछ बगावती सुर अपनाए हुए है । यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर एक ओर हमला करते हुए कहा कि -जयंत सिन्हा के साथ जय शाह पर लग रहे आरोपों की भी जांच हो । आपको बता दे कि यशवंत सिन्हा ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि पैराडाइज़ पैपर्स मामले में जयंत सिन्हा की जांच के साथ -साथ अमित शाह के बेटे जय शाह पर लग रहे घोटाले की भी जांच हो , और 15 दिन या एक महीने में सरकार बताएं की- कौन दोषी है और कौन नहीं ? नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दो पर यशवंत सिन्हा कुछ दिनों से खुलकर टिप्पणी कर रहें है । जहां नोटबंदी पर अपनी भड़ास निकालते हुए , सरकार के नोटबंदी के जश्न को फिज़ूल बताया और कहा कि आंकड़ों के बाद ही पता चलेगा कि देश में कितना कालाधन आया. ऐसे केवल हवा में बयानबाजी से हम इसका रिजल्ट नहीं दे सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जबर्दस्ती किसी को हम यह नहीं कह सकते हैं कि आपके पास कालाधन है. वहीं पिछले दिनों उन्होंने जीएसटी को फ्लॉप शो बताते हुए अरूण जेटली पर निशाना साधा ।
यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर एक ओर हमला करते हुए कहा कि -जयंत सिन्हा के साथ जय शाह पर लग रहे आरोपो - YouTube |
| 49 Likes | 49 Dislikes |
| 3,941 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 14 Nov 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét