
घाटी में चोटी कटवा के पीछे आर्मी ? महबूबा ने दिए जांच के आदेश पूरे देश में चोटी कटवा का आतंक खत्म हो चुका है लेकिन घाटी में इसका खौफ अभी भी जारी है। रोजाना कहीं ना कहीं से चोटी काटने की वारदात सामने आती है। चोटी काटने की घटना के विरोध में आज कुलगाम पूरी तरह से बंद रहा। पिछले कुछ दिनों में कुलगाम में चोटी काटने की पांच वारदात सामने आ चुकीं है। बाजार पूरी तरह से बंद रहा कुलगाम बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी काफी देखने को मिला। सोमवार रात को जिले के मलवान गांव में चोटी काटने की घटना को अंजाम दिया गया। महबूबा मुफ्ती ने दिए जांच के आदेश लोगों का आरोप है कि आर्मी चोटी काटने वाले लोगों को बचाने का काम करते हैं। चोटी काटने के बाद आर्मी की तरफ से फायरिंग की जाती है और उसी का फायदा उठाकर चोटी काटने वाले भाग जाते हैं। ऐसा जान बूझकर किया जाता है। हमलोगों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लोगों में बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर सीएम महबूबा मुफ्ती ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
घाटी में चोटी कटवा के पीछे आर्मी ? महबूबा ने दिए जांच के आदेश - YouTube |
| 0 Likes | 0 Dislikes |
| 396 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 27 Sep 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét