
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलावर को हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया। अमित शाह ने यह घोषणा यहां एक सार्वजनिक रैली में की। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में पार्टी की पसंद के बारे में इस शीर्ष पद के लिये जारी अटकलों पर विराम लग गया है। शाह ने कहा, भाजपा हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लडऩे जा रही है। भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि धूमल अभी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और 18 दिसंबर के बाद, वे नये मुख्यमंत्री बनेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को हिमाचल प्रदेश में इस शीर्ष पद के लिये पार्टी के भीतर एक दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि इस राज्य में लोगों के बीच आधार होने के कारण धूमल को फायदा मिला।
अमित शाह ने बनाया इसे हिमाचल का मुख्यमंत्री कैंडिडेट हिमाचल में मचा हंगामा - YouTube |
| 3 Likes | 3 Dislikes |
| 392 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 2 Nov 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét