
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व बीजेपी की उमा भारती ने हार्दिक पटेल की तारीफ की है। उमा भारती ने हार्दिक की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा लड़ाका लड़का करार दिया। उमा ने बीजेपी के राजनीतिक विरोधी हार्दिक को राजनीतिक भविष्य की सलाह भी दी। उमा भारती ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'हार्दिक पटेल एक बहुत अच्छा लड़ाका लड़का है। वह छोटी उम्र का है और काफी जुझारू प्रवृत्ति का लड़का है। लेकिनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो गुजरात का गौरव हैं। जब दूसरे प्रदेश से होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोगों ने मोदी का पूरा साथ दिया और इतनी शानदार जीत दी, तो गुजरात में तो वह पूरे प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। राजनीतिक दृष्टि से मोदी का मुकाबला करना हार्दिक के लिए मुश्किल होगा'। उमा भारती ने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा कि हार्दिक को पाटीदारों के आरक्षण की अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए। उन्हें अभी राजनीति करने से बचना चाहिए। वह अपने आंदोलन को अभी जितना ही गैर-राजनीतिक रखेंगे, वह उतने ही मजबूत होते जाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि उम्र कम होने कारण चुनाव लडऩे में असमर्थ होने के बाद हार्दिक पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव का अहम केंद्र बिंदू बन गए हैं। उनके साथ पाटीदारों का समर्थन है, जिसके कारण बीजेपी को घबराहट हो रही है'।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व बीजेपी की उमा भारती ने हार्दिक पटेल की तारीफ की है। मोदी हो क्या गुस्सा - YouTube |
| 1 Likes | 1 Dislikes |
| 1,203 views views | 725,580 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 1 Nov 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét